Aus vs sl: Cricket News & Match Updates
ये वो ऑस्ट्रेलिया नहीं जिसे हम जानते थे, ब्लंडर पर ब्लंडर कर रही है टीम ऑस्ट्रेलिया
AUS vs SL, World Cup 2023: विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। पांच बार विश्व चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवा दिये हैं, वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका मैच में भी उनके के लिए चीजे सही होती नहीं दिख रही है।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती एक घंटे में ही कई खराब फैसले लिये हैं। मिचेल स्टार्क की गेंद पर टीम ने रिव्यू लेने का फैसला किया था जो कि पूरी तरह गलत साबित हुआ। यहां बल्लेबाज के बैट पर साफ गेंद लगी थी, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लेकर रिव्यू खराब कर लिया था। इतना ही नहीं, इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल जब टीम को पहली सफलता दिला सकते थे तब मैक्सवेल को किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। Read More...