Asia cup: Cricket News & Match Updates
'जो खेल नहीं रहा, उन्हें नहीं पता', मुकाबले से पहले पाकिस्तान के उपकप्तान बोले - विराट हमें डराते हैं
एशिया कप के लिए स्टेज सज चुका है। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। जी हां, रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर रहने वाली है क्योंकि वह लंबे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, हालांकि इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, विराट अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं है जिस वज़ह से पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब विराट वो डर पैदा नहीं करते जो पहले किया करते थे, लेकिन शादाब ने सभी को गलत साबित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा विराट आज भी हमें डराते हैं।
पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली पर अपनी राय रखी। पत्रकार ने उनसे सवाल करते हुए पूछा- विराट हमेशा से पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा करते आए हैं, लेकिन अब उनकी फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि विराट अब डराते नहीं है। तो आप क्या कहोंगे विराट डराते हैं या नहीं? Read More...