Asia cup: Cricket News & Match Updates
लाहौर से दुबई सेल्फी लेने पहुंचा विराट का जबरा फैन, बोला- 'इंशाअल्लाह कोहली पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी बनाएगा'
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को दुनियाभर से प्यार मिला है। विराट की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस भी कोहली को काफी पसंद करते हैं और अब इस बात को साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट का एक पाकिस्तान फैन लाहौर से दुबई सिर्फ उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने आया था जिसकी इच्छा भी पूरी हुई। विराट ने फैन के साथ सेल्फी क्लिक करवाई जिसके बाद फैन ने बताया कि वह चाहता है कि विराट एशिया कप में फॉर्म में लौटे और पाकिस्तान के खिलाफ 50 से ज्यादा रन ठोके।
जी हां, एक पाकिस्तानी लड़का जिसका नाम है मोहम्मद ज़िबरान विराट कोहली के साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए लाहौर से दुबई पहुंचा है। मोहम्मद ज़िबरान ने विराट कोहली को प्रैक्टिस के बाद मैदान से वापस लौटता देखा जिसके बाद उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए दौड़ लगा दी। लेकिन इसी बीच सिक्योरिटी ने ज़िबरान को पकड़ लिया और विराट तक नहीं पहुंचने दिया। विराट ने ज़िबरान को देखा जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी से अपने फैन को छोड़ने को कह दिया। Read More...