Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
'मेरी, कोहली और पुजारा की Average इंडियन पिचों की वजह से नीचे गिरी'- अजिंक्य रहाणे
दो साल पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के बाद अजिंक्य रहाणे देश के हीरो बन गए थे लेकिन उस सीरीज के बाद 13 टेस्ट मैच खेलने के बाद उनके नाम पर सिर्फ तीन अर्धशतक ही दर्ज हुए जिसके चलते उन्होंने भारतीय टीम से अपना स्थान खो दिया। हालांकि, टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रहाणे एक बार फिर से सुर्खियों में लौट आए हैं। बुधवार को, उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान मुंबई के लिए दोहरा शतक लगा दिया, उनके इस दोहरे शतक के बाद उन्होंने एक बार फिर से चयनकर्ताओं को याद दिला दिया है कि वो अभी खत्म नहीं हुए हैं।
हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद रहाणे ने एक बयान दिया है जो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। रहाणे ने अपने सनसनीखेज बयान में कहा है कि उनकी, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की औसत पिछले 2-3 साल में भारतीय पिचों की वजह से नीचे गिरी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ ला दी है। Read More...