Shreyas Iyer: Cricket News & Match Updates
VIDEO: श्रेयस अय्यर ने मुजीब को मारा 101 मीटर लंबा छक्का, वीडियो हो रहा है वायरल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन हशमतुल्लाह शाहिदी ने बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह मैच 35 ओवर में 2 विकेट खोकर और 273 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये।
इस मैच में विराट कोहली ने भी अर्द्धशतक लगाया लेकिन मैच खत्म होते-होते श्रेयस अय्यर भारतीय फैंस का दिल जीत गए। उन्होंने 32वें ओवर में मुजीब उर रहमान को 101 मीटर लंबा छक्का मारकर फैंस का दिल खुश कर दिया। श्रेयस के इस छक्के का वीडियो आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...