Yuzvendra chahal: Cricket News & Match Updates
Ind vs Aus: जडेजा एक ऑलराउंडर, चहल एक गेंदबाज यह कैसा 'लाइक टू लाइक' रिप्लेसमेंट है; ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उठाए सवाल
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने कैनबरा टी-20 मैच के दौरान रविंद्र जडेजा के कनकशन विकल्प के रूप में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की एन्ट्री पर सवाल खड़े किए हैं। हेनरिक्स का मानना है कि युजवेंद्र चहल कहीं से भी जडेजा के कनकशन विकल्प नहीं थे क्योंकि जडेजा एक ऑलराउंडर हैं और चहल एक गेंदबाज।
हेनरिक्स ने कहा, 'इस बात में कोई शक नहीं है कि जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगी थी और उनके सिर में चोट लगी होगी। इसके बाद एक निर्णय लिया गया कि उनकी जगह कनकशन विकल्प लाया जाएगा और उनका रिप्लेसमेंट हुआ। हमें इस बात पर कोई संदेह नहीं कर रहे हैं। लेकिन क्या यह वास्तव में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट था? यह सवाल है। इस बात पर सवाल है। जडेजा एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी कर ली थी। वहीं चहल पूरी तरह से एक गेंदबाज हैं।' Read More...