Yashasvi jaiswal: Cricket News & Match Updates
IND vs WI: भारतीय टीम में हो सकती है रिंकू और यशस्वी की एंट्री, वेस्टइंडीज के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद अब भारतीय टीम जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होगा और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो युवा बल्लेबाज़ों को शामिल किया जा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल में धमाल मचाने वाले यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को उनके आईपीएल में किए गए धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिल सकता हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में यशस्वी जायसवाल को स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा भी बनाया गया था। यशस्वी इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय सीनियर टेस्ट टीम का हिस्सा थे। Read More...