Yashasvi jaiswal: Cricket News & Match Updates
WTC Final : यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के साथ किया जमकर अभ्यास, कोहली से लिए बल्लेबाजी के टिप्स, देखें VIDEO
हाल ही खत्म हुए आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 14 मैचों में 163.61 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 625 रन अपने नाम करने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले है। उनके इसी शानदार प्रदर्शन का नतीजा है कि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी गयी टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जोड़ा गया है।
जायसवाल को अंतिम समय में शामिल किया गया था क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ ने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को सूचित किया कि वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेवल नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनकी शादी 3 जून को हो रही है। इसलिए, चयनकर्ताओं ने बैकअप ओपनर के रूप में जायसवाल के साथ जाने का फैसला किया। जायसवाल ने आईपीएल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि WTC फाइनल 7 जून से द ओवल इंग्लैंड में खेला जाएगा। Read More...