Wi vs sl 2nd test
WI vs SL 2nd Test: श्रीलंका ने एंटीगुआ टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग XI; तीन खिलाड़ी बाहर; एक नए चेहरे को मिला डेब्यू का मौका
Sri Lanka Playing XI For 2nd Test Vs WI: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 03 जुलाई से एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने कॉम्बिनेशन में तीन बदलाव किए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। दरअसल, श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन से अनुभवी बल्लेबाज़ पथुम निसांक, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ कासुन राजिथा, और दाएं हाथ के ही तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा बाहर हो गए हैं।
Related Cricket News on Wi vs sl 2nd test
-
ENG-W को मिला T20 वर्ल्ड कप के Final का टिकट और IND Vs SL के टेस्ट शेड्यूल का…
आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं शुक्रवार, 03 जुलाई की Top Cricket News of The Day ...