Wi vs pak: Cricket News & Match Updates
शोएब अख्तर ने उड़ाई पाकिस्तानी टीम की धज्जियां, बोले- 'हर कोई Average के लिए खेल रहा है'
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद पाकिस्तानी टीम को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खिलाड़ी अपनी औसत के लिए खेल रहे हैं। ये हार 34 सालों में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की पहली द्विपक्षीय सीरीज हार थी, जिसके बाद उनके फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स में काफी निराशा है।
इस पूरी वनडे सीरीज में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे। आजम, जिन्हें कभी पाकिस्तान क्रिकेट का अगला बड़ा खिलाड़ी माना जाता था, ने लगभग तीन साल से किसी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाया है। कप्तान रिज़वान भी कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं और टुकड़ों में ही प्रदर्शन कर पाए हैं। यही कारण है कि अख्तर ने आगे आकर पाकिस्तानी टीम को फटकार लगाई है। Read More...