Wi vs pak test series: Cricket News & Match Updates
WI vs PAK 2nd Test: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज की हालत खस्ता
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के गेंदबाजों के नाम रहा। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता है और टीम ने 6 विकेट सिर्फ 103 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं।
वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए पहली पारी में 344 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए और 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की। टीम की ओर से शान मसूद की जगह टीम में शामिल किए गए अब्दुल्ला शफीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 323 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 88 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अजान अवैस ने 55 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वार्रिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए, जबकि शेमार जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए। Read More...