Wi vs ire: Cricket News & Match Updates
वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप से बाहर: जो काम WI कर सकती थी वो आयरलैंड नहीं कर सकती
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के राउंड 1 में खेले जा रहे मुकाबले में बड़ा उलटफेर हो चुका है। वेस्टइंडीज की टीम स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है। 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि वो सुपर-12 नहीं खेलेगी। एक तरफ वेस्टइंडीज बाहर हुई दूसरी तरफ आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वेस्टइंडीज के बाहर होने से वर्ल्ड कप में इसका क्या इम्पैक्ट पड़ेगा उसपर नजर डालना जरूरी है-
किसी भी बड़ी टीम को हरा सकती थी वेस्टइंडीज: वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है कि अगर उसका दिन हुआ तो वो किसी भी बड़ी टीम- इंडिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया को चित्त करने का माददा रखती है। ये उम्मीद आप आयरलैंड से नहीं कर सकते। आयरलैंड ने भले ही अच्छा क्रिकेट खेला हो लेकिन, इस बात की उम्मीद करना की वो सुपर-12 में अपने ग्रुप की सभी बड़ी टीमों को हरा दे ये संभव नहीं है। वहीं वेस्टइंडीज टीम ऐसा कर सकती थी। Read More...