Wanindu hasaranga: Cricket News & Match Updates
WATCH: नो बॉल विवाद पर भड़के वानिंदु हसरंगा, बोले- 'अंपायर को कोई दूसरी जॉब करनी चाहिए'
अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 3 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने क्लीन स्वीप को भी टाल दिया लेकिन वो ये सीरीज 2-1 से हार गए। इस मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन लंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई।
हालांकि, आखिरी ओवर में अंपायर की गलती का भी खामियाजा भी लंकाई टीम को ही भुगतना पड़ा। हुआ ये कि अफगानिस्तान की तरफ से आखिरी ओवर करने आये वफादार मोमंद ने चौथी गेंद कमर से ऊपर डाल दी जो कि नो बॉल दी जानी चाहिए थी लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल ही नहीं दिया। इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। बल्लेबाजी कर रहे कामिंडु को तो बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। अगर ये गेंद नो बॉल होती तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था। Read More...