Virender sehwag: Cricket News & Match Updates
7 चौके 8 छक्के और 87 रन! Nicholas Pooran ने रचा इतिहास, तोड़ दिया वीरेंद्र सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 21वां मुकाबला मंगलवार, 8 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां LSG के विस्फोटक बैटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने नाबाद 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, निकोलस पूरन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं जिसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। KKR के खिलाफ अपनी बैटिंग से तबाही मचाने के बाद अब निकोलस पूरन आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज़ 1198 गेंदों का सामना करते हुए ये कारनामा किया है। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ हैं जिन्होंने 1211 बॉल और 1251 बॉल में आईपीएल टूर्नामेंट में अपने 2000 रन पूरे किए थे। Read More...