Virender sehwag: Cricket News & Match Updates
3 भारतीय बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग के 319 रनों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से 319 रनों का रिकॉर्ड 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था। तब से अब तक उनके इस रिकॉर्ड को कोई भी भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं सका है। हालांकि एक बार करुण नायर सहवाग के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंचे थे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन 3 बल्लेबाजों के बारे में जो सहवाग के इस रिकॉर्ड को भविष्य में तोड़ सकते हैं।
विराट कोहली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक दर्ज हैं। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 254 रनों का है। वहीं अब तक कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक दर्ज हैं। विराट लंबी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में जिस दिन उनका बल्ला गरजा वह वीरेंद्र सहवाग के 319 रनों के रिकार्ड को तोड़ देंगे। Read More...