Varun chakaravarthy: Cricket News & Match Updates
त्रिपाठी का स्टाइलिश शॉट देखा क्या?, 96M का छक्का लगाकर दिया था गज़ब का पोज़; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि इस मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे थे। एसआरएच ने पावरप्ले के दौरान ही अपने सलामी बल्लेबाज़ों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मैदान पर राहुल त्रिपाठी शो देखने को मिला, जिससे जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल शानदार छक्का लगाने के बाद खूबसूरत पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।
दरअसल इस मैच में दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद राहुल त्रिपाठी ने हैदराबाद को मुश्किलों से उभारने का काम किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने मैदान पर आते ही तेजी से रन बनाने शुरु किए और महज़ 21 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। राहुल ने अपने पारी के दौरान बेहद ही खूबसूरत शॉट खेले, जिनमें से एक बेहद ही शानदार था जो कि केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती के ओवर में देखने को मिला। Read More...