Up warriorz: Cricket News & Match Updates
बर्गर और बटर चिकन, 26 गेंदों में 59 रन ठोकने वाली ग्रेस हैरिस ने अपनी डाइट का किया खुलासा
वुमेंस प्रीमियर लीगॉ की शुरुआत 4 मार्च से हो चुकी हैं और अभी तक खेले गए तीन मैचों में दर्शकों का जमकर मनोरंजन हुआ है। रविवार (5 मार्च) टूर्नामेंट का तीसरा मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच देखने को मिला। यह मैच फैंस की सांसे रोक देने वाला था। यूपी को आखिरी तीन ओवरों में जीतने के लिए 53 रन चाहिए थे जिसे उन्होंने 19.5 ओवरों में 3 विकेट से जीत लिया। इस जीत की हीरो यूपी वारियर्स की ग्रेस हैरिस (Grace Harris) रही जिन्होंने अंत में आकर 26 गेंदों में नाबाद 59 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलवा दी। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। अब अपनी इस पारी को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है उनका कहना है कि उन्होंने ये पारी बर्गर और बटर चिकन खाकर खेली है।
हैरिस उस समय बल्लेबाजी करने के लिए आए जब यूपी का स्कोर 4 विकेट खोकर 84 रन था और वो बहुत स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि हैरिस ने आकर सारा पासा पलट दिया। हैरिस ने मैच के 16वें ओवर में अपनी हिटिंग शुरू की, जिसमें यूपी को अंतिम 5 में 70 रन चाहिए थे। अंतिम कुछ ओवरों में हेड-हाई नो बॉल, शानदार फील्डिंग, खराब फील्डिंग, बड़ी हिट और निश्चित रूप से DRS ड्रामा भी देखने को मिला। इन सब चीजों ने मैच को और रोमांचक बना दिया। Read More...