Tammy beaumont: Cricket News & Match Updates
Tammy Beaumont ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, Diana Baig को ऐसे गिफ्ट किया विकेट; देखें VIDEO
Diana Baig Bowled Tammy Beaumont Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) बुधवार, 15 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुई। गौरतलब है कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ डायना बेग (Diana Baig) को अपना विकेट गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के दूसरे ही ओवर में देखने को मिली। पाकिस्तान के लिए ये ओवर 30 वर्षीय डायना बेग करने आईं थीं जिन्होंने अपना दूसरा ही गेंद एक गज़ब का इनस्विंग बॉल डाला। जान लें कि जहां एक तरफ डायना की ये बॉल पिच से टकराने के बाद स्विंग होते हुए टैमी ब्यूमोंट की तरफ गई, वहीं दूसरी तरफ इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद को छोड़ने का फैसला किया। Read More...