T20 world cup: Cricket News & Match Updates
'प्रैक्टिस ज्यादा करता है, प्रदर्शन कम' विराट को प्रैक्टिस करता देख यूजर्स ने किया ट्रोल; देखें VIDEO
इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आ रहे है। इस बडे़ टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होने वाला है जिसके लिए विराट ने जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इस हाई वोल्टेज मैच से पहले विराट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह नेट्स प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि विराट अपनी प्रैक्टिस को इतना सीरियस ले रहे हैं कि समय पूरा होने के बाद भी वह बल्ला छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इस वीडियो पर फैंस की तरफ से मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला है।
इस वायरल वीडियो में स्टाफ मैन विराट से कहते हैं कि 'विराट आपका समय खत्म हो चुका है' लेकिन इसके बाद भी कोहली बल्लेबाज़ी करना बंद नहीं करते। विराट ने समय पूरा होने के बाद स्टाफ मैन को जवाब देते हुए कहा, 'जब हुड्डा आएगा तब मैं चला जाऊंगा।' विराट के वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके डेडिकेशन लेवल की खूब तारीफ की जा रही है। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कोहली को ट्रोल किया है। Read More...