T20 world cup: Cricket News & Match Updates
VIDEO: हारिस रऊफ ने जीता दिल, मैच के बाद बेस डी लीडे को गले लगाकर बोले- 'आप लंबे छक्के मारना'
पाकिस्तान ने रविवार(30 अक्टूबर) को पर्थ के मैदान पर नीदरलैंड्स को टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबला में 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मैच के दौरान गन गेंदबाज़ हारिस रऊफ की एक खतरनाक बाउंसर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ बेस डी लीडे के हेलमेट पर जाकर लगी जिसके बाद बल्लेबाज़ को रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के बाद हारिस रऊफ बेस डी लीडे से मुलाकात करते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हारिस रऊफ और बेस डी लीडे का यह वीडियो आईसीसी ने खुद अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हारिस मैच के बाद घायल बल्लेबाज़ से हाल-चाल पूछते नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज़ ने नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ को गले लगाया और फिर उनकी मजबूत वापसी की कामना करते कैमरे में कैद हुए। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि आप जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। आप मजबूत होकर मैदान पर वापसी करें और फिर लंबे-लंबे छक्के मारें।' Read More...