T20 world cup: Cricket News & Match Updates
डेरिल मिचेल की गलती से हारा न्यूजीलैंड, गेंदबाज़ क्या फैन ने भी पकड़ा अपना सिर; देखें VIDEO
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गाबा के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 33वां मुकाबला मंगलवार(1 नवंबर) को खेला गया था जिसे इंग्लिश टीम ने 20 रनों के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विस्फोटक अंदाज में 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जोस बटलर को किस्मत का भी खूब साथ मिला और कीवी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने उनका बॉउंड्री पर फील्डिंग करते हुए ऐसा आसान कैच छोड़ा जो मैच के बाद हार जीत का बड़ा अंतर बना।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में घटी। लॉकी फर्ग्यूसन की तीसरी गेंद पर जोस ने जोरदार प्रहार करते हुए डीप मिड विकेट की तरफ हवाई फायर किया था। इस दौरान बैट और गेंद का संपर्क तो बेहतर हुआ, लेकिन गेंद को ऊंचाई नहीं मिली। यह गेंद डेरिल मिचेल की तरफ गई जिसके बाद बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए इस कीवी ऑलराउंडर ने एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया। Read More...