T2 world cup
CWC19: इंग्लैंड सूरमाओं के सामने छुपा रुस्तम विंडीज होगी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में होगा बदलान ( प्रिव्यू)
13 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 की मेजबान इंग्लैंड को अपने अगले मैच में खतरनाक वेस्टइंडीज टीम का सामना करना है। दोनों टीमें शुक्रवार को रोज बाउल मैदान पर आमने-सामने होंगी।
विश्व कप के प्रबल दावेदार के रूप में उतरी इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। उसे हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस टीम ने दमदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को मात दे अपने अभियान को एक बार फिर सही रास्ते पर ला दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ इस टीम ने बताया था कि क्यों यह बड़े स्कोर करने वाली टीम मानी जाती है। उस मैच में इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए थे जिसमें जेसन रॉय का शतक शामिल था।
विंडीज के खिलाफ हालांकि हो सकता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़े क्योंकि विंडीज की गेंदबाजी फॉर्म में है और काफी विविधता पूर्ण है।
ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉटरेल जैसे दो युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अभी तक अपना प्रभाव छोड़ते आए हैं। इन दोनों को खेलना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित हो सकता है। वहीं कप्तान जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट और आंद्रे रसेल के रूप में टीम के पास गेंदबाजी में अनुभव भी है।
रॉय, जोए रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, कप्तान इयोन मोर्गन के सामने यह सभी गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश करने का दम रखते हैं।
इंग्लैंड को सिर्फ विंडीज की गेंदबाजी से ही खतरा नहीं है। विंडीज की बल्लेबाजी भी चिंता का सबब है क्योंकि दो बार की विश्व विजेता के पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ी तेजी से रन बना सकते हैं और पलक झपकते मैच का पासा पलट सकते हैं।
क्रिस गेल, रसेल, शाई होप शेमरन हेटमायेर विंडीज की बल्लेबाजी की प्रमुख कड़ी हैं। वहीं कप्तान होल्डर और ब्रैथवेट भी अपने बल्ले का जौहर दिखा सकते हैं।
इंग्लैंड की कसी और सटीक गेंदबाजी के सामने हालांकि विंडीज के बल्लेबाजों का रन करना आसान नहीं होगा। खासकर जोफ्रा आर्चर के सामने। आर्चर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी शानदार लाइन, लैंग्थ और तेजी से विंडीज के लिए खतरा बने हुए हैं। आर्चर इसलिए और खतरनाक है कि वह विंडीज के बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
आर्चर के साथ मार्क वुड, लियाम प्लंकट और बेन स्टोक्स पर भी विंडीज की आक्रामक बल्लेबाजों को कुंद करने की जिम्मेदारी होगी।
टीमें (संभावित) :-
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
Related Cricket News on T2 world cup
-
UPDATE: अभी - अभी आई अपडेट, भारत Vs न्यूजीलैंड जानिए - कब शुरू होगा मैच?
13 जून। बारिश के कारण गुरुवार को यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप 2019 के मैच में टॉस में देरी हुई है। ...
-
खूबसूरत टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा भारत- पाकिस्तान मैच से पहले इस बात को लेकर हुई गुस्सा
13 जून। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विश्व कप 2019 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर बने खराब विज्ञापनों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत और पकिस्तान के ...
-
England aim to continue dominance against Windies (Preview)
June 13 (CRICKETNMORE) Tournament favourites England will look to continue their dominance when they take on power-packed West Indies in their fourth encounter of the ongoing World Cup at The ...
-
Foreigners dance on Bollywood numbers at WC
June 13 (CRICKETNMORE) India have started their campaign in the ongoing World Cup in England and Wales in an emphatic manner winning both their opening encounters against South Africa and ...
-
CWC19: भारत Vs न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड और साथ ही ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम मैदान…
22 मई। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का तीसरा मैच न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ आज यानि 13 जून को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होना बै। मैच का प्रसारण भारत में ...
-
England coach Trevor Bayliss unimpressed with 'Sheldon Salute'
Southampton, June 13 (CRICKETNMORE): West Indies bowler Sheldon Cottrell has been creating a buzz in the ongoing World Cup, not just because of his brilliant bowling but for his flamboyant ...
-
Weather Update: भारत Vs न्यूजीलैंड, जानिए आज के मैच में बारिश होगी या नहीं ?
13 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। इस मैच में हालांकि ...
-
WATCH: डेविड वॉर्नर ने जीता दिल,मैच के बाद अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड नन्हे ऑस्ट्रेलियाई फैन को…
13 जून,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को उतरा-चढ़ाव भरे मैच में 41 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ...
-
CWC19 : आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से
नॉटिंघम, 13 जून - आईसीसी विश्व कप-2019 में आज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। इस मैच ...
-
Will wait on Dhawan, Rahul to open: Bangar
Nottingham, June 13 - India's assistant coach Sanjay Bangar said the team management does not want to rule out injured opener Shikhar Dhawan just as yet, because he is too "precious", ...
-
जीत के लिए शीर्ष-4 बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी : सरफराज
टॉनटन, 13 जून - आईसीसी विश्व कप-2019 में बुधवार को आस्ट्रेलिया के हाथों 41 रनों से मात खाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि टीम के शीर्ष-4 ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 41 रनों से हराया,डेविड वॉर्नर बने जीत के हीरो
टॉनटन, 13 जून (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को उतरा-चढ़ाव भरे मैच में 41 रनों से हरा दिया। द ...
-
Amir's five-for goes waste as clinical Australia beat Pakistan
Taunton, June 13 (CRICKETNMORE) Mohammed Amir produced a spell of excellent fast bowling, but his efforts went in vain as Australia rode David Warner's hundred and Mitchell Starc's effort with ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने हराया पाकिस्तान को, इन खिलाड़ियों का दिखा शानदार परफॉर्मेंस, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
12 जून। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट अहम मौके पर लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। आपको ...
Cricket Special Today
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50