T2 world cup
आखिरी ओवरों में मोहम्मद आमिर ने अपनी गेंदबाजी से कमाल करके ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनानें से रोक दिया
12 जून। डेविड वार्नर (107) और कप्तान एरॉन फिंच (82) के बीच बेहतरीन शतकीय साझेदारी के दम पर बेहतरीन शुरुआत पाने वाली आस्ट्रेलिया बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तान के सामने विशाल स्कोर खड़ा करती दिख रही थी, लेकिन मोहम्मद आमिर ने उसे ज्यादा आगे नहीं जाने दिया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी की दावत दी। फिंच और वार्नर ने अच्छी शुरुआत दी, बावजूद इसके टीम 49 ओवरों में 307 रनों पर अपने सभी विकेट खो बैठी।
आखिरी के पांच ओवरों में आस्ट्रेलिया ने सिर्फ 21 रन ही बटोरे और इस दौरान उसने अपने पांच विकेट खो दिए। आमिर ने पांच विकेट लिए। इसमें शाहीन अफरीदी का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने मध्य के ओवरों में आकर दो अहम विकेट पाकिस्तान को दिलाए।
सही मायनों में फिंच और वार्नर ने टीम को जिस तरह की शुरुआत दिलाई थी, उसका फायदा टीम का मध्य क्रम नहीं उठा पाया।
वार्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 22 ओवरों में 146 रन जोड़े। 23वें ओवर की पहली ही गेंद पर आमिर ने फिंच की पारी का अंत किया। फिंच ने 84 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के मारे।
वार्नर हालांकि एक छोर पर थे। इस बार स्टीव स्मिथ उनका ज्यादा साथ नहीं दे सके और 10 के निजी स्कोर पर मोहम्मद हफीज ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। अफरीदी ने पाकिस्तान को एक बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने रंग में आते दिख रहे ग्लैन मैक्सवेल को 223 के कुल योग पर आउट कर मौजूदा विजेता को तीसरा झटका दिया। मैक्सवेल ने 10 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए।
मैक्सवेल केजाने के बाद वार्नर ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन वह भी अफरीदी से बच नहीं पाए और 242 के कुल स्कोर पर इमाम-उल-हक को कैच दे बैठे। वार्नर ने अपनी पारी में 111 गेंदें खेलीं तथा 11 चौकों के अलावा एक छक्का मारा।
यहां से आस्टेलियाई रनगति तेजी नहीं पकड़ पाई। उस्मान ख्वाजा 18, शॉन मार्श 23 और नाथन कल्टर नाइल दो रन बनाकर पवेलियन लौट लिए।
एलेक्स कैरी ने जिस तरह से अंतिम ओवरों में भारत के खिलाफ बल्लेबाजी की थी, उससे लगा था कि वह टीम को 320 के पार आसानी से पहुंचा देंगे, लेकिन 49वें ओवर में कैरी, आमिर का शिकार बन बैठे। कैरी ने 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। आमिर ने इसी ओवर में मिशेल स्टार्क (3) को आउट कर आस्ट्रेलिया को समेट दिया।
आमिर और अफरीदी के अलावा हसन अली, वहाब रियाज और हफीज ने एक-एक विकेट लिया।
Related Cricket News on T2 world cup
-
चोटिल धवन को इंग्लैंड में ही रखने को लेकर संजय बांगड़ का आया बयान, 10 दिन बाद होगा…
12 जून। भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच संजय बांगर ने कहा कि टीम प्रबंधन चोटिल शिखर धवन को अभी बाहर नहीं करना चाहता क्योंकि वह 'बहुमूल्य' हैं। न्यूजीलैंड के ...
-
डेविड वॉर्नर का शानदार शतक तो वहीं मोहम्मद आमिर ने चटकाए 5 विकेट, पाकिस्तान को 308 रनों का…
12 जून। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा है। ...
-
वर्ल्ड कप में बारिश के कारण मैच रद्द होने से कपिल देव निराश, पिचों को लेकर जताई चिंता
12 जून। इंग्लैंड एंड वेल्स में इस समय आईसीसी विश्व कप का 12वां संस्करण खेला जा रहा है। अभी 14 दिन का ही समय निकला है और तीन मैच बारिश ...
-
CWC19: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी होगी भारतीय प्लेइंग XI, ओपनिंग और नंबर 4 पर कौन करेगा बल्लेबाजी?
12 जून । आईसीसी विश्व कप-2019 में गुरुवार को दो ऐसी टीमों का मुकाबला होगा जो इस विश्व कप में अभी तक अपराजित हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक इस ...
-
Pakistan opt to bowl against Australia (Toss)
June 12 (CRICKETNMORE) Pakistan skipper Sarfaraz Ahmed won the toss and opted to field against Australia in their league clash of the ongoing World Cup at the Cooper Associates County ...
-
वर्ल्ड कप 2019: ऑस्ट्रेलिया Vs पाकिस्तान, मैच 17, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
12 जून। वर्ल्ड कप के 17वें मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। मार्कस स्टोइनिस की ...
-
वर्ल्ड कप में बारिश के कारण मैचों का मजा हो रहा है किरकिरा, ऐसे में आईसीसी ने किया…
12 जून। वर्ल्ड कप का जुनून क्रिकेट फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक तरफ जहां क्रिकेटरों का बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को फैन्स को मिल रही है तो वहीं बारिश के ...
-
CONFIRMED: इस तारीख को ऋषभ पंत इंग्लैंड होंगे रवाना, आई बड़ी अपडेट
12 जून। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड जाएंगे। धवन हालांकि इंग्लैंड में ही रहेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख ...
-
Update मैच 17: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, मार्कस स्टोइनिस आजके मैच से बाहर, इसे मिलेगा मौका !
12 जून। पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में सात विकेट से ...
-
Weather Update मैच 17: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, जानिए क्या आजके मैच में बारिश होगी या नहीं ?
12 जून। पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में सात विकेट से ...
-
India aim to avenge warm-up loss against Kiwis (Preview)
June 12 (CRICKETNMORE) India and New Zealand, the only two unbeaten sides in the ongoing World Cup so far, will look to dominate each other and prove a point when ...
-
World Cup 2019: आज मजबूत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान,देखें संभावित प्लेइंग XI
टॉनटन (इंग्लैंड), 12 जून - पांच बार की विजेता आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां पाकिस्तान से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में ...
-
WC 2019: चोटिल शिखर धवन के बैकअप के तौर पर ऋषभ पंत जाएंगे इंग्लैंड
नई दिल्ली, 12 जून (CRICKETNMORE)| युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड जाएंगे। धवन हालांकि इंग्लैंड में ही रहेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल ...
-
WC 2019: Rishabh Pant to fly in as cover for Shikhar Dhawan
New Delhi, June 12 (CRICKETNMORE): Young Rishabh Pant is set to go to England as cover for the injured Shikhar Dhawan even though the latter will continue to stay with ...
Cricket Special Today
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50