Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
'ऊपर डालेगा तो देता हूं ना', Rohit Sharma ने LIVE MATCH में बोलकर मारा छक्का
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच बीते गुरुवार (27 जून) को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया था जिसमें इंडियन टीम ने इंग्लिश टीम को 68 रनों से धूल चटाकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 39 बॉल पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब हिटमैन ने पहले बोला और फिर अगली बॉल पर छक्का जड़ दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। ये घटना भारतीय पारी के 11वें ओवर में घटी। इंग्लिश टीम के लिए ये ओवर पार्ट टाइम बॉलर लियाम लिविंगस्टोन कर रहे थे। उन्होंने शुरुआती पांच बॉल पर सिर्फ तीन ही रन दिये थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने कैप्टन रोहित शर्मा से कुछ बातचीत की। यहां रोहित ने साथी खिलाड़ी को जवाब देते हुए कहा कि 'ऊपर डालेगा तो देता हूं ना।' Read More...