Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई, बताया क्यों किया रियान पराग के गुस्सैल रवैये को सपोर्ट
Riyan Parag Ashwin: आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर में रियान पराग रविचंद्रन अश्विन के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण मिक्सअप में शामिल हुए थे। पराग ने पारी की आखिरी गेंद पर वाइड डिलीवरी पर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने उन्हें नकार दिया। रियान पराग नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। जिसके बाद अश्विन से निराश पराग को उन्हें घूरते हुए देखा गया था। फैंस को रियान पराग का ये एट्टिट्यूड अच्छा नहीं लगा और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव का एक ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'मैदान पर शानदार एट्टिट्यूड।' इसके साथ ही सूर्युकमार यादव ने अपने ट्वीट में #riyanparag #RRvGT हैशटैग का इस्तेमाल किया। रियान पराग के खराब रवैये को सपोर्ट करने के लिए यूजर्स सूर्यकुमार यादव को ट्रोल करने लगे। Read More...