Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
सूर्यकुमार ने हवा में उछाली गेंद, नन्हें बच्चे की तरह डर गए रविचंद्रन अश्विन: देखें VIDEO
भारत श्रीलंका के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में लंकाई टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस हाईवोल्टेज मुकाबले के दौरान एक मज़ेदार वाक्या भी घटा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वाक्या टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जुड़ा है। मैच के बीच अश्विन साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की थ्रो पर आसमान से नीचे आती गेंद को देखकर खौफ में आ गए थे जिस वज़ह से उनके रिएक्शन का वीडियो फैंस के बीच सुर्खियों की वज़ह बन चुका है।
यह घटना 12वें ओवर की है। युजवेंद्र चहल ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर चरित असलंका को शून्य के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया था। टीम को लंबे इंतजार के बाद 97 रनों के स्कोर पर लगातार दो विकेट मिले थे, जिस वजह से सूर्य उत्साहित हो गए और उन्होंने कैच पकड़कर बॉल को हवा में ऊंचा थ्रो कर दिया। Read More...