Suryakumar yadav: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup के Final में चमक सकते हैं Team India के ये 3 खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की स्क्वाड को बना सकते हैं चैंपियन
IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 08 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो कि टूर्नामेंट में फाइनल में भारतीय स्क्वाड को एक बार फिर चैंपियन बना सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): इस लिस्ट में हमने सबसे पहला नाम टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव का रखा है। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर SKY मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में 34.57 की औसत और 137.50 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि T20I में SKY की फेवरेट विरोधी टीम न्यूजीलैंड है, जिनके सामने वो 13 मैचों में 58.44 की औसत से 526 रन ठोक चुके हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं। Read More...