Steve smith: Cricket News & Match Updates
चहल की फिरकी पर नाचे स्मिथ, छक्का जड़ने का बनाया था प्लान; देखें VIDEO
युजवेंद्र चहल काफी चालाकी से गेंदबाज़ी करते हैं, वह अक्सर ही बल्लेबाज़ों के खिलाफ गेंद डिलीवर करने से पहले प्लान बनाते हैं। चहल की फिरकी पर कई बल्लेबाज़ नाचे हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। इस बार चहल के शिकार बने हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ। टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने स्मिथ को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
फिरकी पर नाचे स्टीव स्मिथ : ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने आए स्टीव स्मिथ काफी सोच समझकर रिस्क उठाते हैं। स्मिथ आड़े टेढ़े शॉट खेलने से भी बचते हैं, लेकिन चहल के हाथों में गेंद देखकर उन्होंने थोड़ा जोखिम लेना चाहा। स्मिथ चहल की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन इस दौरान वह स्पिनर की गेंद को पिक नहीं कर पाए। पिच पर पड़कर गेंद काफी टर्न हुआ जिसके कारण स्टीव सिर्फ नाचते रह गए। यह गेंद सीधा विकेटकीपर के हाथों में पहुंच गई। Read More...