Starc ipl news
Advertisement
IPL में स्टार्क की वापसी पर सस्पेंस, दिल्ली की गेंदबाज़ी को लग सकता है बड़ा झटका – जानिए पूरा मामला
By
Ankit Rana
May 11, 2025 • 22:26 PM View: 1114
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स(DC) के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क(Mitchell Starc) के टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। 9 मई को आईपीएल के एक हफ्ते के लिए सस्पेंड होने के बाद वे अपनी पत्नी एलिसा हीली के साथ ऑस्ट्रेलिया लौट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अगले हफ्ते लीग फिर शुरू होने पर शायद भारत वापस न आएं।
पिछले साल हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिशेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर के लिए प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। दिल्ली के लिए इस सीजन उन्होंने सभी 12 मैच खेले और 14 विकेट चटकाए।
Advertisement
Related Cricket News on Starc ipl news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50
Advertisement