Sourav ganguly: Cricket News & Match Updates
अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने पर बोले सौरव गांगुली, उन्हें टीम में लेना…
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत कल से हो रही है और इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है। ऐसे में उन्हें खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। भारत के लिए चुनी गयी वर्ल्ड कप टीम में अक्षर पटेल भी शामिल थे। हालांकि एशिया कप में वो चोटिल हो गए थे और मेगा इवेंट की शुरुआत से पहले फिट नहीं हो पाए थे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को टीम में शामिल किया गया है। अश्विन को टीम में शामिल करने को लेकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि उनको टीम में लेना बहुत अच्छा फैसला है।
दादा ने कहा कि, "वह एक बेहतरीन स्पिनर हैं. वह शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर हैं। साथ ही, वह भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। मैं हमेशा सोचता हूं कि इस प्रारूप में विशेषज्ञ इस प्रारूप में बहुत महत्वपूर्ण है। यह बहुत अच्छा फैसला है। शायद यह एक संयोग है क्योंकि अक्षर पटेल चोट के कारण बाहर थे। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा फैसला है।" Read More...