Shubman gill: Cricket News & Match Updates
शुभमन गिल ने कहा, इंग्लैंड में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को हिट होने के लिए ये 2 चीजें जरूरी
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि आगामी टेस्ट मैचों के दौरान इंग्लैंड में लगातार बदलती परिस्थितियों का आकलन करना और सत्रों के हिसाब से खेलना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत को इंग्लैंड में छह टेस्ट मैच खेलना है। जून में उसे न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल खेलना है और उसके बाद अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।
गिल ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, एक सलामी बल्लेबाज के रूप में, न केवल इंग्लैंड में बल्कि हर जगह, आपको यह जानने की जरूरत है कि दिन के अलग-अलग सत्र में कैसे खेलें। सत्रों में खेलना बहुत महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड में यह देखा गया है कि जब भी बादल छाए रहते हैं, तो गेंद बहुत स्विंग करती है। जब सूरज होता है , पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाती है। सलामी बल्लेबाज के रूप में परिस्थितियों का आकलन करना आवश्यक है। Read More...