Shivam dube: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: USA को हराने के बाद आया भारतीय कप्तान रोहित का बयान, कहा- इस कारण हासिल की जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 25वें मैच में भारत ने USA को 7 विकेट से हराते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि, जिस तरह से हमने धैर्य बनाए रखा और साझेदारी की, उसका श्रेय हमें जाता है।
रोहित ने कहा कि, "(जीत पर) जानता था कि यह मुश्किल टास्क होगा। जिस तरह से हमने धैर्य बनाए रखा और साझेदारी की, उसका श्रेय हमें जाता है। मैच्योरिटी दिखाने और हमें आगे ले जाने के लिए सूर्या और दुबे को श्रेय जाता है। (भारतीय अमेरिकी क्रिकेटरों पर) इनमें से कई लोगों ने एक साथ क्रिकेट खेला है, उनकी प्रगति देखकर बहुत खुश हैं। पिछले साल एमएलसी में भी उन्हें देखा था, वे सभी मेहनती लोग हैं। (गेंदबाजों पर) हम जानते थे कि गेंदबाजों को मोर्चा संभालना होगा, रन बनाना मुश्किल था। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, विशेषकर अर्शदीप ने।" Read More...