Shakib al hasan: Cricket News & Match Updates
W,W,W,W,W: शाकिब अल हसन ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टिम साउदी को पछाड़कर बने नंबर 1
Most T20I Wickets: बांग्लादेश के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने बुधवार (29 मार्च) को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपने बेहतरीन गेंदबाजी नें वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। शाकिब ने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ रॉस अडायर, लॉर्कन टकर, हैरी टैक्टर, गैरेथ डेलानी और जॉर्ज डॉकरेल को अपना शिकार बनाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शाकिब टी-20 इंटनरेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
इस मैच को मिलाकर शाकिब के 114 मैच की 112 पारियों में 136 विकेट हो गए हैं। यह दूसरी बार है जब उन्होंने एक मैच में 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। शाकिब ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ा। साउदी ने अब तक खेले गए 107 मैच की 105 पारियों में 134 विकेट चटकाए हैं। Read More...