Shadab khan: Cricket News & Match Updates
'सरफराज हो या बाबर, दूसरों के चक्कर में मुझे हैं सुनाते', शादाब खान ने ऑन कैमरा किया खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और उपकप्तान शादाब खान एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं जिसको साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में शादाब खान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी नज़र आए हैं। इसी बीच शादाब बातचीत करते हुए कहते हैं कि बाबर आजम हो या सरफराज भाई, जब किसी को भी डांटना होता है वो मुझे ही पहले डांटते हैं।
बाबर और सरफराज में है समानता: वीडियो में उपकप्तान शादाब खान बाबर आजम और पूर्व कप्तान सरफराज में एक समानता को ऑन कैमरा बताते हैं। वह हंसते हुए कहते हैं, 'दोनों कैप्टन में एक चीज कॉमन थी, डांटते मुझे ही थे। फहीम था, हसन था, फखर भाई, आसिफ भाई... तो जब उन्हें डांटने की बात आती थी तब वो पहले मुझे डांटते थे कि पहले जाकर उन्हें समझा। अब बाबर भी वही काम करता है। किसी को भी डांटना होता है वो भी पहले मुझे डांटता है। यही कॉमन चीज है।' Read More...