Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
सचिन तेंदुलकर हुए हर्षल पटेल के फैन, कहा- देश के बेस्ट डेथ ओवर गेंदबाजों में से एक
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हर्षल पटेल (Harshal Patel) के डेथ आवरों में शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हर्षल ने अपनी विविधताओं को खूबसूरती से तराशा है, यही वजह है कि 31 वर्षीय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले कुछ सत्रों में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पटेल ने आईपीएल 2021 में 15 मैचों में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किया था, जिसमें विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के लिए उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/27 रहा। नए सीजन से पहले, उन्हें मेगा नीलामी में बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने 10.75 करोड़ रुपये में वापस खरीदा और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 18 विकेट लेकर अपनी टीम को निराश नहीं किया है।
कुल मिलाकर अपने आईपीएल करियर में पटेल ने 96 विकेट लिए हैं और इस सीजन में आईपीएल में विकेटों के शतक पर नजरें गड़ाए हुए हैं। Read More...