Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
जो रूट ऐसे तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का 15,921 टेस्ट रन का रिकॉर्ड
जो रूट (Joe Root) गजब की फॉर्म में हैं। जिस लय में जो रूट बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वो एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट ने 27 वां टेस्ट शतक बनाया। इससे पहले जो रूट 10,000 से अधिक रन बनाने वाले एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
31 साल के जो रूट अब भी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर जो 10,000 टेस्ट रन पार करने वाले पहले खिलाड़ी थे उन्होंने कहा है कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है। गावस्कर ने कहा कि रूट को तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए इस फॉर्म को कई और सालों तक बनाए रखना होगा। Read More...