Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
'अपनी औकात में रहो' इंग्लैंड की बार्मी आर्मी पर भड़के सचिन तेंदुलकर के फैंस
'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने बीती शाम (24 अप्रैल) को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर पूरी दुनियाभर से ही मास्टर ब्लास्टर को शुभकामनाएं मिली, लेकिन इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैंस (बार्मी आर्मी) ने लिटिल मास्टर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया। बार्मी बार्मी की इस हरकत से सचिन तेंदुलकर के फैंस आहात हो गए जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने बार्मी आर्मी की अच्छे से क्लास लगा दी है और अब लगातार ही उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब मिल रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। भारतीय टीम की शान सचिन तेंदुलकर ने दुनियाभर के सबसे अच्छे गेंदबाज़ों के खिलाफ भी काफी शानदार पारियां खेली है, लेकिन इसके बावजूद उनके कई सारे ट्रोलर्स भी है। उन्हें में से एक है 'बार्मी आर्मी...' इंग्लैंड क्रिकेट को सपोर्ट करने वाले इस ट्विंटर अकाउंट से शनिवार को मास्टर ब्लास्ट के जन्मदिन के अवसर पर उनका एक फोटो शेयर किया गया था, जिसमें वह इंग्लैंड के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन लौटते नज़र आ रहे थे। इस फोटो से यह साफ था कि 'बार्मी आर्मी' गॉड ऑफ क्रिकेट को उनके जन्मदिन के अवसर पर नीचा दिखाना चाहती थी, लेकिन उनकी यह हरकत उन पर ही भारी पड़ गई। Read More...