Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया की प्लेइंग XI, जब आखिरी बार 2007 में पाकिस्तान से टेस्ट क्रिकेट में थी भिड़ी
रिश्तों में तनातनी के चलते भारत और पाकिस्तान इस समय एकसाथ क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ICC के मुकाबलों को छोड़ दें तो टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलती ही नहीं है। आईसीसी में भी वनडे और टी-20 में ही दोनों टीमें एकसाथ खेलती हैं। 2007 वो साल था जब भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। यह मैच दिसंबर 2007 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था जो ड्रॉ रहा था। इस आर्टिकल में हम उस प्लेइंग इलेवन पर एक नज़र डालते हैं जब भारत ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेला था।
जाहिर है, उस टीम के कई खिलाड़ी दोनों ही टीमों से रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, कुछ क्रिकेटर अभ भी एक्टिव हैं। टेस्ट मैच में भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने होने की अगली बड़ी संभावना यह है कि अगर दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल खेलें। हालांकि, इस बात की फिलहाल कम ही संभावना लग रही है। Read More...