Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
राशिद खान के खिलाफ कैसे करें बल्लेबाजी?, सचिन तेदुंलकर ने दिया जवाब
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। इस बीच दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी राशिद की गेंदबाजी से काफी इम्प्रेस नजर आए। सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए यह बताने की कोशिश की है कि राशिद की गेंदबाजी को कैसे खेलें।
सचिन ने कहा, 'राशिद एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। मैंने उसे कभी नहीं खेला लेकिन मैंने उसके बारे में जो कुछ भी देखा और सुना है, जिस तरह से वह अपने गुगली गेंद करते हैं बहुत कम बल्लेबाज उसे पिक कर पाते हैं। इसलिए, एक विश्व स्तरीय गेंदबाज के साथ, आप कभी भी यह अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि वह अगली गेंद कौन सी करने वाला है। मैंने उसे कभी नहीं खेला है इसलिए जब भी मैंने उसे देखा है, तो वह पीछे के कोण से गेंदबाजी करते हैं।' Read More...