Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS 2nd ODI : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन फिर भी बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
सिडनी के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट हर गुजरते मैच के साथ कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में विराट ने इतिहास रचते हुए सबसे तेज 22 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले वो दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जैसे ही अपना 78वां रन पूरा किया। वैसे ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन पूरे कर लिए। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार, 11 हजार, 12 हजार, 13 हजार, 14 हजार, 15 हजार, 16 हजार, 17 हजार, 18 हजार, 19 हजार, 20 हजार, 21 हजार और 22 हजार रन बनाए हैं। Read More...