Ryan rickelton: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप में SA ने बिठाए रखा बेंच पर, अब MLC में शतक ठोककर जिता दिया अपनी टीम को मैच
मेजर लीग क्रिकेट 2024 के छठे मुकाबले में सिएटल ऑर्कस ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। ये टूर्नामेंट में ओर्कास की पहली जीत है। सिएटल को जीत दिलाने में रयान रिकेल्टन ने अहम भूमिका निभाई। रिकेल्टन ने 66 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और ये उनका पहला टी20 शतक भी रहा। रिकेल्टन को साउथ अफ्रीकी टीम ने पूरे टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान बेंच पर बिठाए रखा था लेकिन अब रिकेल्टन दुनिया को बता रहे हैं कि वो क्या करने का दमखम रखते हैं।
रिकेल्टन ने हमवतन क्विंटन डी कॉक (51*) के साथ 152 रनों की साझेदारी भी की, जिसके चलते ओर्कास की टीम ने LAKR के 168 रनों के कुल स्कोर को आसानी से पार कर लिया। ऑर्कास ने अपने लक्ष्य का पीछा करने के तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज नौमान अनवर को जल्दी खो दिया, लेकिन रिकेल्टन और डी कॉक की जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी संभाली। रिकेल्टन ने पावरप्ले से ही आक्रमण शुरू कर दिया। Read More...