Ross taylor: Cricket News & Match Updates
रॉस टेलर के फैंस के लिए अच्छी खबर, दिग्गज ने दिए मैदान पर वापसी के संकेत
साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर (Ross Taylor) को क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने से कोई गुरेज नहीं है, भले ही वह टी-20 खिलाड़ी हों या कोच। सबसे प्रसिद्ध ब्लैक कैप्स खिलाड़ी में से एक ट्रेलर उस टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले साल इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराया था। इस सप्ताह की शुरूआत में उन्हें न्यूजीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट (सीएनजेडएम) के साथ क्वीन्स बर्थडे सम्मान से सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को यह पूछे जाने पर कि क्या वह कोचिंग की भूमिका के लिए तैयार हैं, तो खिलाड़ी ने न कहा।
हालांकि उन्होंने आगे बताया, "अगर मुझे खेल के साथ कोचिंग देने की जरूरत पड़ी तो मैं तैयार हो सकता हूं। लेकिन सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अभी भी खेल खेलना पसंद करता हूं और जितना हो सके उतना खेलना चाहता हूं।" Read More...