Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
क्या चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर संन्यास ले लेंगे रोहित शर्मा? शुभमन गिल के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं। अब फाइनल से पहले जब उपकप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनसे भी इस सवाल को पूछा गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के साथ अपने रिटायरमेंट प्लान पर चर्चा नहीं की है।
शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शुभमन ने कहा कि टीम का ध्यान खिताब जीतने पर है और कप्तान भी उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि चैेंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नई टीम और कप्तान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है इसलिए हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद रोहित रिटायरमेंट ले लें। Read More...