Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्या रोहित खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? इस सवाल पर कोच गंभीर ने जर्नलिस्ट की कर दी बोलती बंद
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर हो रही आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। गंभीर ने कहा कि टीम प्रबंधन कप्तान का आंकलन आंकड़ों से नहीं बल्कि शीर्ष क्रम में उनके आक्रामक रवैये के प्रभाव से करता है। दुबई में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के साथ भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने के कुछ ही देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक जर्नलिस्ट ने जब रोहित के अंतरराष्ट्रीय भविष्य के बारे में पूछा तो गंभीर ने इस जर्नलिस्ट की अपने जवाब से बोलती बंद कर दी।
गंभीर इस सवाल से खुश नहीं दिखे और उन्होंने साफ किया कि वो और टीम मैनेजमेंट शीर्ष क्रम में रोहित की निडर बल्लेबाजी के जरिए आंकती है ना कि उनकी औसत और उनके आंकड़ों के जरिए। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में तीन मैचों में 84 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन उन्होंने लगातार भारत को तेज शुरुआत दी है और ये काम उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी किया था। Read More...