Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
VIDEO : मिलर ने स्टेडियम के बाहर मारा छक्का, लटक गया रोहित का चेहरा
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में शानदार वापसी करते हुए स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना दिए। इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाजों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जैसा पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने अफ्रीकी गेंदबाज़ों के साथ किया था। रिले रूसो ने शतक लगाया तो वहीं, क्विंटन डी कॉक ने भी अर्द्धशतक लगाया।
हालांकि, आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए। अफ्रीकी पारी का आखिरी ओवर दीपक चाहर कर रहे थे लेकिन मिलर ने इस ओवर में तीन छक्कों समेत 24 रन लूट लिए। मिलर के बल्ले से इस ओवर में एक छक्का ऐसा भी निकला जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। ये ओवर की चौथी गेंद थी लेकिन चाहर की ये गेंद हाई फुलटॉस बन गई और मिलर ने पूरी ताकत के साथ इसे स्टेडियम के बाहर मार दिया। Read More...