Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
इस खिलाड़ी को इग्नोर करना रोहित शर्मा को पड़ा भारी, शेन वॉटसन ने बताया बड़ी हार का कारण
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुकी है। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराया। ब्लू आर्मी की हार के बाद दुनियाभर से क्रिकेट के दिग्गजों ने टीम की बड़ी हार पर अपनी राय रखी है। अब इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का नाम भी शामिल हो चुका है। वॉटसन का मानना है कि रोहित ने युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जो कि एक बड़ी गलती साबित हुई।
शेन वॉटसन ने अपना सेमीफाइनल के रिजल्ट पर बात करते हुए अपनी राय रखी। वह बोले, 'युजवेंद्र चहल को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खिलाना भारत की बड़ी गलती थी। भारत के पास कलाई का स्पिनर नहीं था और इंग्लैंड के पास दो स्पिनर थे। वह अपनी गति को नियंत्रित कर सकते हैं, जैसे रशीद ने किया। उनके पास अविश्वसनीय कौशल है और वह इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सकते थे।' Read More...