Riyan parag: Cricket News & Match Updates
Riyan Parag की खुल सकती है किस्मत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडियन टीम का बन सकते हैं हिस्सा
विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में इंडियन टीम के बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा ऐसे में कई युवाओं को ब्लू जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है जिसमें से एक हैं रियान पराग।
जी हां, रियान पराग को अपना मेडन इंडियन टीम कॉल अप मिल सकता है। एक सूत्र ने TOI को बताया है कि हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रियान पराग ने कमाल का प्रदर्शन किया है जिस वजह से अब उन्हें इसका इनाम मिल सकता है। उन्होंने कहा, 'रियान पराग ने इस सीजन डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल हैं। वो एक अच्छे फील्डर भी हैं।' Read More...