Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS 3rd T20: ऋषभ पंत की होगी छुट्टी, डिसाइड मैच में रोहित शर्मा नहीं देंगे टीम में जगह; ये है वज़ह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का डिसाइडर मुकाबला आज रविवार (25 सितंबर) को खेला जाएगा। यह सीरीज दो मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। मोहाली का मैच गंवाकर भारत ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी जिसके बाद अब हैदराबाद में होना वाला तीसरा मैच निर्णायक होगा। लेकिन इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को इंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी यह दूर-दूर तक होता नज़र नहीं आ रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत का बाहर बैठना तय माना जा रहा है।
ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी जगह : नागपुर के मुकाबले में ऋषभ पंत को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन तीसरे मैच में वह टीम का हिस्सा होंगे यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। दरअसल, पिछले मैच में उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में चुना गया था क्योंकि वह मुकाबला महज़ 8-8 ओवर का था और टीम को पांच मुख्य गेंदबाज़ों की जरूरत नहीं थी। लेकिन हैदराबाद में टीम के सामने ऐसा ऑप्शन नहीं होगा। Read More...