Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
बुशफायर बैश : पोटिंग एकादश ने गिलक्रिस्ट एकादश को 1 रन से हराया, लारा और पोटिंग की तूफानी पारी
मेलबर्न, 9 फरवरी | ब्रायन लारा (रिटायर्ड आउट 30) और कप्तान रिकी पोंटिंग (रिटायर्ड आउट 26) के बाद ब्रेट ली (11-2) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पोंटिंग एकादश ने रविवार को जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए बुशफायर बैश मैच में गिलक्रिस्ट एकादश को एक रन से हरा दिया। इस मैच का आयोजन आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया गया था। दुनिया भर के नामचीन क्रिकेटरों ने इस मुहिम को अपना समर्थन दिया और सालों बाद मैदान पर उतरे।
10 ओवर के इस मैच में गिलक्रिस्ट एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पोटिंग एकादश ने पांच विकेट खोकर 104 रन बनाए। पोंटिंग ने 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए जबकि लारा ने 11 गेंदों की तूफानी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
जस्टिन लेंगर छह रन बना सके जबकि मैथ्यू हेडन के बल्ले से 16 रन निकले। इसके अलावा फोएबे लीचफील्ड ने नौ रन बनाए। ल्यूक हॉज 11 रनों पर नाबाद लौटे। गिलक्रिस्ट एकादश की ओर से कर्टले वॉल्श, एंड्रयू सायमंड्स और युवराज सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।
जवाब में गिलक्रिस्ट एकादश 10 ओवरों में छह विकेट पर 103 रन ही बना सकी। इसमें कप्तान और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के 17, शेन वॉटसन के 30 और एंड्रयू सायमंड्स के 29 रन शामिल हैं। पोंटिंग एकादश की ओर से ली के अलावा ल्यूक हॉज ने एक सफलता हासिल की।
Related Cricket News for Ricky ponting - Tesst
पोटिंग XI ने रोमांचक मुकाबले में गिलक्रिस्ट XI को 1 रन से हराया, युवराज सिंह ने बनाए इतने रन
VIDEO बुशफायर चैरिटी: पोटिंग -लारा ने की बल्लेबाजी प्रैक्टिस, देखकर आपका दिल गदगद हो जाएगा।
बुशफायर क्रिकेट बैश में कप्तानी करेंगे रिकी पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट, देखें बाकी खिलाड़ी
Ricky Ponting, Adam Gilchrist to lead teams in Bushfire Bash
रिकी पोटिंग का खुलासा,बताया किसने और क्यों उनका नाम रखा था 'पंटर'
Shane Warne gave me nickname 'Punter', says Ricky Ponting
रिकी पोटिंग ने की भविष्यवाणी,बताया ऋषभ पंत कब करेंगे टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में वापसी
रिकी पोटिंग ने चुने दुनिया के टॉप 3 बेस्ट फील्डर्स, कोई भी भारतीय शामिल नहीं
Rishabh Pant will be back in India XI sooner than later: Ricky Ponting
बुशफायर क्रिकेट बैश में पोंटिंग की टीम के कोच होंगे सचिन तेंदुलकर,ये होंगे वॉर्न XI के कोच
रिकी पोटिंग ने कर दी भविष्यवाणी,भारत-ऑस्ट्रेलिया में से यह टीम जीतेगी वनडे सीरीज
IND vs AUS: विराट कोहली इतिहास रचने के करीब, 1 शतक जड़ते ही बना देंगे एक-दो नहीं बल्कि 4 महारिकॉर्ड
Aussie cricket legends to raise money for bushfire victims
विराट कोहली ने रचा इतिहास,सबसे तेज 11000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले कप्तान बने
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30