Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
Aus Vs Ind: रिकी पोंटिंग ने पिंक बॉल टेस्ट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट XI, बतौर ओपनर इस खिलाड़ी को किया शामिल
Aus Vs Ind: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मच अवेटेड पिंक बॉल टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। क्रिकेट की दो महाशक्तियां इस मुकाबले को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं। हालांकि एडिलेड टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमा चोटों से परेशान नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडिलेड टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा और उनकी प्लेइंग 11 क्या रहेगी इसको लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
अब इस सवाल पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने बयान दिया है। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट इलेवन चुनी है जो एडिलेड में भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकती है। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर जो बर्न्स खेलेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेलते हुए जो बर्न्स ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। Read More...